Ad image

इगास पर अवकाश, सीएम का जताया आभार

Ramesh Kuriyal
2 Min Read
लम्बगाव। राज्य आंदोलनकारी देवी सिंह पंवार ने दीप पर्व इगास के मौके पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा करने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया है। उत्तराखण्ड के लोकपर्व इगास-बग्वाल को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अवकाश की घोषणा की है। यह दूसरा मौक़ा है जब उत्तराखण्ड में लोकपर्व इगास को लेकर अवकाश घोषित किया गया है। इससे पूर्व पिछले वर्ष भी मुख्यमंत्री धामी द्वारा इगास हेतु अवकाश घोषित किया गया था।
दीपावली के 11 दिन बाद मनाए जाने वाले ईगास बग्वाल पर्व पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। सीएम धामी ने ट्वीट पर इसकी जानकारी दी। ट्वीटर लिखे आदेश में उन्होंने कहा, ट्वीट द्वारा यह जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि “आवा! हम सब्बि मिलके इगास मनोला नई पीढ़ी ते अपणी लोक संस्कृति से जुड़ोला। लोकपर्व ‘इगास’ हमारु लोक संस्कृति कु प्रतीक च। ये पर्व तें और खास बनोण का वास्ता ये दिन हमारा राज्य मा छुट्टी रालि, ताकि हम सब्बि ये त्योहार तै अपणा कुटुंब, गौं मा धूमधाम से मने सको । हमारि नई पीढी भी हमारा पारंपरिक त्यौहारों से जुणि रौ, यु हमारु उद्देश्य च।”
उत्तराखंड में इस दिन वर्षों से चली आ रही परंपरा को निभाया जाता है। देवभूमि में इस दौरान भैलो खेलने का रिवाज है जोकि खुशियों को एक दूसरे के साथ बांटने का माध्यम है। इस दिन रक्षा बंधन पर हाथ पर बंधे रक्षासूत्र को बछड़े की पूंछ पर बांधकर मन्नत पूरी होने के लिए आशीर्वाद मांगा जाता है।
Share This Article
Leave a Comment