विधानसभा चुनाव के लिए गहन चर्चा

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

उत्तरकाशी।। शहर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गौड़ की अध्यक्षता में गांधी वाचनालय उत्तरकाशी में शहर कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों, बूथ कमेटियों का सत्यापन एवं वार्ड कमेटियों के गठन सहित अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गयी। इस मौके पर पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण जी ने शहर के बूथ प्रभारियों से बैठकर 2022 विधानसभा चुनाव के लिए गहन चर्चा की। इस दौरान उन्होंने लंबी बीमारी के बाद स्वस्थ होकर लौटे पूर्व दुग्ध संघ एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय सेमवाल जी को पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं प्रेषित की।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष विजयपाल सजवाण, पालिकाध्यक्ष रमेश सेमवाल, जिलाध्यक्ष जगमोहन रावत, पूर्व शहर अध्यक्ष विजय सेमवाल, ब्लॉक अध्यक्ष कमल सिंह सहित सहित पालिका सभाषद एवं अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment