डोईवाला में भाजपा के प्रति दिखा उत्साह, जताया सबका आभार

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

देहरादून। सहकार भारती ने डोईवाला विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में चुनाव प्रचार-प्रसार में सक्रिय भूमिका निभाने वाले भाजपा संगठन के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं, समाजसेवियों, नागरिकों एवं भाजपा की रीति-नीति एवं राष्ट्रवाद की पक्षधर आम जनता के भाजपा के पक्ष में अथक प्रयास एवं वोट करने के लिए सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद।

 


सहकार भारती के महानगर अध्यक्ष मणिराम नौटियाल ने बताया कि आज पूर्वाह्न 8:00 से प्रारम्भ मतदान निरन्तर सायंकाल 6:00 बजे तक चला। श्री नत्थी सिंह राणा एवं नरेश चन्द्र कुलाश्री ने देहरादून में रा0प्रा0वि0 नत्थनपुर (निकट प्रतिमायों चौक), अकेशिया पब्लिक स्कूल एवं विवेकानंद पब्लिक स्कूल में बने पोलिंग बूथों के बाहर कुछ दूरी पर लगे भाजपा कार्यकर्ता के मतदाता सहायता केन्द्रों का भ्रमण किया गया एवं दिनभर की प्रगति की रिपोर्ट दी गई। समीक्षा किये जाने पर पाया कि अन्य दलों एवं प्रत्याशियों की तुलना में प्रत्येक पोलिंग बूथ से कुछ दूरी पर बने भाजपा के सहायता केन्द्रों अच्छी चहल-पहल व रौनक रही। सायंकाल को समस्त सहायता केन्द्रों एवं बूथों का जायजा लिया गया और मतदान कर्मियों के साथ-साथ कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया गया।

Share This Article
Leave a Comment