Ad image

उत्तराखंड सहकारिता विभाग में 13 जनपदों के जिला सहायक निबंधक अधिकारियों का तबादला और पदोन्नति

Ramesh Kuriyal
3 Min Read

देहरादून : उत्तराखंड सहकारिता विभाग में 13 जनपदों के जिला सहायक निबंधक का तबादला और पदोन्नति हुई है साथ ही अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों का ट्रांसफर हुआ है। पुष्कर सिंह पोखरियाल को हरिद्वार जिला सहायक निबंधक पद पर भेजा गया है।

निबंधक उत्तराखंड सहकारी समितियां  आलोक कुमार पांडेय के निर्देश पर अपर निबंधक, (प्रशासनिक )  आनंद एडी शुक्ल के हस्ताक्षर से सहकारिता अधिकारियों और कर्मचारियों के आदेश और पदोन्नति जारी हुए हैं, जिला सहायक निबंधक  राकेश लाल को निबंधक कार्यालय मुख्यालय से उप निबंधक कार्यालय पौड़ी गढ़वाल, राजेश चौहान हरिद्वार से मुख्यालय निबंधक कार्यालय देहरादून,  सुरेंद्र पाल मुख्यालय से टिहरी गढ़वाल, मनोज पुनेठा बागेश्वर से उप निबंधक कार्यालय अल्मोड़ा, पुष्कर सिंह पोखरियाल मुख्यालय से हरिद्वार जनपद, पान सिंह राणा चंपावत से जनपद पौड़ी गढ़वाल, योगेश्वर प्रसाद जोशी चमोली से जनपद उत्तरकाशी, कृष्ण सिंह रौकली उधम सिंह नगर से जनपद चमोली,  दान सिंह ने हरिद्वार से जनपद नैनीताल, बीएस मनराल नैनीताल से जनपद उधमसिंहनगर, सुभाष चंद्र गहतोड़ी टिहरी से जनपद चंपावत , सुमन कुमार को पौड़ी गढ़वाल से देहरादून , प्रेम प्रकाश को उधम सिंह नगर से बागेश्वर का एआर बनाया गया है।

इस प्रकार एडीसीओ अमित सैनी को हरिद्वार से पिथौरागढ़, संजय रजवार को चमोली से उत्तरकाशी, सुरेश चंद्र लोहनी को बागेश्वर से नैनीताल, बलराज सिंह राज को नैनीताल से उधम सिंह नगर, श्रीमती तुलसी बुदियाल को उधम सिंह नगर से पिथौरागढ़, पुष्कर सिंह खोलिया को पिथौरागढ़ से मुख्यालय निबंधक कार्यालय, विकास थपलियाल को पिथौरागढ़ से पौड़ी, श्रीमती रश्मि भट्ट को टिहरी से देहरादून, केशव प्रसाद को उधम सिंह नगर से पिथौरागढ़, राजेंद्र कुमार को उधम सिंह नगर से पिथौरागढ़ ट्रांसफर किया गया है।

सहायक विकास अधिकारी श्रीमती प्रतिभा गोयल को उधम सिंह नगर से चंपावत, श्रीमती कल्याणी देवी हरिद्वार से पौड़ी, अशोक नैथानी देहरादून से उत्तरकाशी, विक्रम चंद को बागेश्वर से अल्मोड़ा, जगदीश गिरी को पिथौरागढ़ से उधम सिंह नगर, श्रीमती मनोरमा को टिहरी गढ़वाल से देहरादून, श्रीमती रचना को हरिद्वार से देहरादून, मनोज सिंह को पौड़ी से देहरादून, कृष्ण कुमार भट्ट को पौड़ी से रुद्रप्रयाग, देवेंद्र प्रसाद सेमवाल को रुद्रप्रयाग से उप निबंधक कार्यालय पौड़ी,  संजीव कुमार को अल्मोड़ा से उत्तरकाशी तबादला कर दिया गया है।

इसी तरह राजकीय पर्यवेक्षक श्रीमती मानसी को हरिद्वार से चमोली, भावना सालार को चमोली से हरिद्वार, कुसुमलता नहर रुद्रप्रयाग से देहरादून, गौरव नागर को उधम सिंह नगर से देहरादून, रश्मि सैनिकों पौड़ी से हरिद्वार, उदय सिंह राणा को टिहरी से उत्तरकाशी, पूजा रानी को चमोली से हरिद्वार मिनिस्ट्रियल संवर्ग में, राजेंद्र प्रसाद कांडपाल को उपनिबंधक कार्यालय अल्मोड़ा से नैनीताल, गोविंद प्रसाद को उपनिबंधक कार्यालय पौड़ी गढ़वाल से उधम सिंह नगर, प्रकाश सिंह नेगी को चमोली से उपनिबंधक कार्यालय पौड़ी गढ़वाल, आशीष कुमार का उप निबंधक कार्यालय पौड़ी गढ़वाल से मुख्यालय निबंधक कार्यालय देहरादून ट्रांसफर कर दिया गया है।

Share This Article
Leave a Comment