फूल सिंह बिष्ट राजकीय महाविद्यालय में चाैंड लंबगांव एंव अगराेडा में छात्र-छात्राएं समर्थ पाेर्टल से ही ले सकेंगे प्रवेश

Ramesh Kuriyal
2 Min Read

लंबगांव फूल सिंह बिष्ट राजकीय महाविद्यालय में चाैंड लंबगांव एंव अगराेडा में छात्र-छात्राएं इस बार समर्थ आॅनलाईन पाेर्टल के माध्यम से ही प्रवेश ले सकेंगे महाविधालय के प्राचार्य डा0 विपिन कुमार शर्मा एंव डा0 विनाेद प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि इस बार से महाविधालयाें मे बीए प्रथम वर्ष एंव बीएसी प्रथम वर्ष मे छात्र-छात्राएं समर्थ आॅनलाईन पाेर्टल पर पंजीकरण कराने के पश्चात ही प्रवेश ले सकेंगे उन्हाेने बताया महाविधालय मे बीए प्रथम वर्ष, एवं बीएससी प्रथम वर्ष प्रवेश के लिए समर्थ आॅनलाईन पाेर्टल मे 31 मई 2023 से 24 जून 2023 तक आॅनलाईन पंजीकरण शुरू हाे गया है।

जिसमें कला वर्ग में हिंदी, अंग्रेजी समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, संस्कृत राजनीति विज्ञान, भूगोल, इतिहास, गृह विज्ञान, सैन्य विज्ञान कुल 10 विषय जबकि विज्ञान वर्ग में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, एवं गणित विषय शामिल हैं बताया कि महाविद्यालय में प्रवेश संबंधी प्रक्रिया के सफल संचालन हेतु डॉ भरत सिंह चुफाल काे कला वर्ग मयंक काे विज्ञान वर्ग का संयाेजक तथा समर्थ पाेर्टल के लिए के डॉ विजय राणा काे नाेडल बनाया गया है।

प्राचार्य डा0 शर्मा ने बताया कि महाविद्यालय चाैंड में छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेज इंटरमीडिएट के शैक्षिक प्रमाण पत्र, स्थानांतरण प्रमाण पत्र, (टीसी )जाति प्रमाण पत्र (यदि कोई हो )पहचान पत्र (बैंक पासबुक/ पैन कार्ड /राशन कार्ड /निवास प्रमाण पत्र प्रवेश इच्छुक अभ्यर्थी की नवीनतम फोटो, आदि महाविद्यालय के न्यूनतम पंजीकरण शुल्क ₹50 मे प्राप्त कर सकते हैं

Share This Article
Leave a Comment