देहरादून, 23 मई : उत्तराखंड बोर्ड के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के करीब 2.5 लाख विद्यार्थियों का रिजल्ट को लेकर इंतजार ख़त्म होने वाला है। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद् रामनगर द्वारा 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित करने की तारीख तय कर दी गई है। आगामी 25 मई को उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा उत्तराखंड देहरादून की निदेशक सीमा जौनसारी द्वारा प्रेषित सूचना के अनुसार उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद रामनगर नैनीताल द्वारा संचालित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा वर्ष 2023 का परीक्षा फल दिनांक 25 मई प्रातः 11:00 बजे परिषद कार्यालय रामनगर में घोषित किया जाएगा। बता दें कि इस साल राज्य के 1253 केंद्रों में 2,59,439 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। हाईस्कूल में 132115 व इंटर में 127324 परीक्षार्थी पंजीकृत थे।
25 मई को जारी होंगे उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट

You Might Also Like
Leave a Comment Leave a Comment
Stay Connected
- Advertisement -


