पेट संबंधी बीमारियों की दी जानकारी

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

उत्तरकाशी , राम चंद्र उनियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय उत्तरकाशी में राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस के अवसर पर अलबेंड़ाजोल दवाई का वितरण किया गया। महाविद्यालय के दवाई वितरण के प्रभारी डॉ महेंद्र पाल सिंह परमार ने बताया कि इस समय पेट के कीड़े, लार्वा, अंडे आदि ज्यादा होते हैं। कच्चे फल एवं सब्जियों में इन कीड़ों की संभावना ज्यादा हो जाती है। इसलिए हम सभी को कच्चे फल एवं सब्जियां अच्छे से धो कर के ही खानी चाहिए। डॉ परमार ने महाविद्यालय के बी ए, बी कॉम, बी एस सी के 19 वर्ष से छोटे छात्र छात्राओं को दवा वितरित की। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो सविता गैरोला ने कहा कि हम सभी को अपने खाध्यपदार्थों की स्वच्छता पर बहुत ध्यान देना चाहिए अन्यथा ये कृमि हमारे पेट में सभी पोषक तत्वों को ले लेते हैं तथा व्यक्ति कमजोर होने लगता है। कमजोरी की वजह से अनेकों बीमारियाँ शरीर को घेर लेती हैं। साथ ही इस दवाई की उपयोगिता भी समझायी।

Share This Article
Leave a Comment