जौनपुर महोत्सव 27 को।

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

थत्युड़ ब्लॉक मुख्यालय में जौनपुर महोत्सव समिति की आवश्यक बैठक संपन्न हुई जिसमें आगामी 27 दिसंबर को जौनपुर महोत्सव का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। जौनपुर महोत्सव राजकीय इंटर कॉलेज थत्यूड़ के खेल मैदान में विभिन्न स्कूलों की सांस्कृतिक झांकियों के साथ संपन्न होगा। इससे पूर्व सुबह 8:00 बजे 8 किलोमीटर की मैराथन दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी जो थत्यूड़ से अलमस बैंड तक होगी इसके पश्चात क्विज प्रतियोगिता व भाषण प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। रात्रि के समय क्षेत्र के लोक कलाकारों के द्वारा सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी जौनपुर महोत्सव समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र राणा ने दी है।

Share This Article
Leave a Comment