स्वर्गीय कलीराम नौटियाल स्मृति फाउंडेशन ने पौध रोपण कर छात्र-छात्राओं को दिया ये सन्देश

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

राजकीय इण्टर कॉलेज धौंत्री जनपद उत्तरकाशी में स्वर्गीय कलीराम नौटियाल स्मृति फाउंडेशन ने पौध रोपण कर विद्यालय मे छात्र छात्राओं को प्रकृति को हरा भरा रखने का संदेश दिया l विद्यालय मे पीपल वृक्ष लगा कर उसे हर सम्भव जीवित रखने का छात्र छात्राओं ने लिया संकल्प साथ ही स्टाफ ने भी सभी पौध के संरक्षण के लिए संकल्प लिया l

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार ने फाउंडेशन का धन्यवाद ज्ञापित किया l foundation के संथापक प्रजापति नौटियाल ने भी विद्यालय परिवार का धन्यवाद किया l इस अवसर पर दीपक नौटियाल BDC मेंबर भी उपस्थित रहे l

Share This Article
Leave a Comment