नल कर्मियों के मानदेय वृद्धि का शासनादेश जारी

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

देहरादून। लंबे समय सेवेतनबढ़ोत्तरी के लिए संघर्ष कर रहे उपनल कर्मियों को दीपवाली के पर्व से पहले तोहफा मिल गया है। प्रदेश की धामी सरकार ने उनके वेतन वृद्धि का शासनादेश जारी कर दिया है। अब उपनल कर्मियों को दस साल की सेवा के रूप में दो कैटेगरी में बांटा गया है।हालांकि इससे उपनल कर्मियों में नाराजगी भी है। उनका कहना हे कि सभी उपनल कर्मियों को समान वेतन वृद्धि दी जानी चाहिए थी।

सरकार ने नए फार्मूले के तहत दस साल की सेवा करने वाले उपनल कर्मियों को ₹ दो हजार के मानदेय में बढ़ोत्तरी कीहै। जबकि इससे अधिक सेवा वाले उपनल कर्मियों को ₹ तीन हजार बढ़ा हुआ मानदेय मिलेगा। शासन नेइस बाबत आदेश जारी कर दिए हैं। जिसके बाद उपनल कर्मियों को हर तीसरे महीने में मिलने वाली प्रोत्साहन राशि में इस बढ़े हुए मानदेय को जोड़ दिया गया है। इस तरह राज्य में 10 साल से अधिक सेवा देने वाले उपनल कर्मियों को 17,500 मानदेय मिलेगा। वहीं, उपनल कर्मियों को बढ़ी हुई रकम पर कोई कटौती नहीं होगी।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment