गजा , नगर पंचायत गजा अध्यक्ष श्रीमति मीना खाती ने गजा मेला आयोजन पर जल संस्थान कर्मचारियों एवं पर्यावरण मित्रों तथा पुलिस प्रशासन के साथ बैठक का आयोजन नगर पंचायत कार्यालय में किया। नगर पंचायत गजा अध्यक्ष श्रीमति मीना खाती ने बताया कि कल 25अप्रैल यानि 12 गते बैशाख गजा में होने वाले पौराणिक मेले में शांति सौहार्द , यातायात व्यवस्था सुचारू ढंग से बनाये रखने तथा पेयजलापूर्ति के सम्बन्ध में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित सभी लोगों से सहयोग के लिए कहा गया, उन्होंने कहा कि पेयजलापूर्ति हेतु दो टैंकरों की व्यवस्था की गई है जिसमें एक टैंकर नगर पंचायत गजा की ओर से तथा दूसरा टैंकर जल संस्थान कर्मचारियों द्वारा लगाया जायेगा जिससे मेले में आये दुकानदारों के अलावा जनता को सुविधा मिल सके । श्रीमति मीना खाती ने पुलिस चौकी प्रभारी नवीन नौटियाल से यातायात व्यवस्था सुचारू ढंग से बनाये रखने को कहा गया साथ ही शांति सौहार्द पूर्ण ढंग से मेला सम्पन्न करने की अपेक्षा की गई, पर्यावरण मित्रों व नगर पंचायत कर्मियों को भी स्वच्छता अभियान का ध्यान रखने को कहा गया है। बैठक में सभी उपस्थित लोगों ने अपने अपने सुझाव दिए। मेला आयोजन के लिए की गई बैठक में अधिशासी अधिकारी हरेंद्र सिंह चौहान, पुलिस चौकी प्रभारी नवीन नौटियाल, अजय सिंह, गजे सिंह, लखन पाल, त्रिलोक सिंह, महादेव प्रसाद, महेश सिंह, सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
गजा मेला कार्यक्रम व्यवस्था पर बैठक आयोजित

You Might Also Like
Leave a Comment Leave a Comment
Stay Connected
- Advertisement -


