NAPS सम्वर्धन कार्यशाला का आयोजन किया गया

Ramesh Kuriyal
2 Min Read

उत्तरकाशी  , नेशनल अप्रेंटिस प्रमोसन स्कीम (NAPS) के तहत राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय उत्तरकाशी में महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर सविता गैरोला के निर्देशन में  1 अप्रैल 2023 को पुरिखेत परिसर में राजकीय औद्योगिक संस्थान जोशियाड़ा के सहयोग से NAPS सम्वर्धन कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें ITI से आये श्री संदीप भोटिया एवं श्री विकास सिंह नाथ जी द्वारा छात्र एवं छात्राओं को NAPS के तहत पंजीकरण हेतु जानकारी दी गई एवं उनके द्वारा बताया गया कि युवा यदि अपनी रुचि के अनुसार दक्षता प्राप्त करते हैं तो वे अच्छी कपनी में जॉब पा सकते है या अपना व्ययवसाय शुरू कर सकते हैं


विशेषज्ञ श्री संदीप भोटिया द्वारा बताया गया कि संपूर्ण भारत में अभी तक कार्यशील व्यक्तियों में से मात्र 3% लोग ही स्किल्ड हैं जबकि 30 करोड़ लोग अनस्किल्ड हैं जो कि बहुत बड़ा गैप है और कहा गया कि NAPS में यदि आप पंजीकृत होते हैं तो आप अपने स्वरोजगार हेतु सम्बंधित ट्रेड को चुनकर अपना कौशल बढ़ाकर स्वरोजगार आसानी से प्राप्त कर सकते हैं जहां एक और सरकारी सेवा में कई सालों तक अपनी तैयारी करते हैं यदि हम अपना टेक्निकल कार्य करते हैं तो जॉब लेने वाले नहीं, देने वाले बन सकते हैं
आईटीआई के प्रशिक्षकों ने बताया कि युवा, उद्योगों की मांग के अनुसार NAPS स्कीम के अंतर्गत प्रशिक्षण ले सकते है और उन्हें उद्योग विभाग द्वारा ऋण की सुविधा 30 से 35 प्रतिशत अनुदान के साथ प्राप्त के सकते हैं।
कौशल विकास के नोडल डॉक्टर महेंद्र पाल सिंह परमार द्वारा सभी आए विशेषज्ञों का स्वागत किया तथा बताया कि उत्तराखंड में युवा यदि कौशल विकास के माध्यम से प्रशिक्षण लेते हैं तो स्थानीय स्तर पर रोजगार प्राप्त कर सकते हैं ।
कार्यशाला में करियर काउंसलिंग सेल के नोडल संयोजक डॉ०बचन लाल ने सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की जानकारी दी एवं भूगोल की विभागाध्यक्ष डॉ नन्दी गडिया द्वारा आजीविका विकास पर प्रकाश दलते हुये अपने विचार रखे। इस कार्यशाला का सफल संचालन श्री सुभाष चंद्र व्यास जी द्वारा किया गया ।

Share This Article
Leave a Comment