उत्तराखंड

NMOPS की दिल्ली में हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक

पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन NMOPS उत्तराखंड की प्रांतीय कार्यकारिणी ने दिल्ली में हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में प्रतिभाग किया।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें भारत के 22 से अधिक राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश महामंत्री एवं अन्य पदाधिकारी ने भाग लिया। सभी ने एक स्वर से पेंशन आंदोलन को तेज किए जाने को लेकर अपना मत व्यक्त किया। इस अवसर पर यह निर्णय लिया गया कि 26 सितंबर को प्रदेश एवं देश के सभी जनपद मुख्यालय में पेंशन आक्रोश मार्च निकाला जाएगा तथा 15 दिसंबर को दिल्ली में राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित किया जाएगा । जिसमें सभी प्रदेशों के प्रतिनिधि पदाधिकारी सम्मिलित होंगे और आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा यह निर्णय लिया गया कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सभी प्रदेशों के कम से कम दो या तीन सदस्यों को शामिल किया जाएगा ।
उत्तराखंड से सूर्य सिंह पंवार को राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया। उत्तराखंड के प्रांतीय अध्यक्ष श्री जीतमणी पैन्यूली एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष इंजीनियर शांतनु शर्मा ने कहा कि उत्तराखंड को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में उनकी सक्रियता एवं योगदान को देखते हुए अधिक प्रतिनिधित्व दिया गया है इसके लिए श्री विजय कुमार बंधु एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी का आभार व्यक्त किया।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी के द्वारा जो भी निर्णय लिया गया है उत्तराखंड में जनपद इकाई ब्लॉक इकाई मंडल इकाई उन कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए दिन-रात अपना प्रयास जारी रखेगी। उत्तराखंड पदाधिकारी प्रदेश महामंत्री मुकेश रतूड़ी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगमोहन सिंह रावत, हर्षवर्धन जमलोगी, उर्मिला द्विवेदी, रुचि पैन्यूली हेमलता कजालिया ,अमित शेखर नेगी, संतोष गडोई, पुष्कर राज बहुगुणा ,अनिल पंवार ,संजीव गुसाईं, रमेश पाठक,सुशील तिवारी, विकास शर्मा ,सुखदेव सैनी, सदाशिव भास्कर, मनोज बडछीवाल, रणजीत कौर ,अनूप जदली, लक्ष्मण कोरंगा ,हरेंद्र रावल ,मदन बड़थ्वाल ,हुकम सिंह नयाल, गणेश भंडारी, केके पाठक, धीरेंद्र पाठक, गोविंद मेहता, प्रकाश तड़ागी, अजवीर रावत ,जयप्रकाश विजलवाण ,भूपेंद्र बिष्ट ,उत्तम राणा ,विजय सिंह पयाल, देवेंद्र फरसवाण ,एसएस राणा, महिपाल सिंह चौहान आदि अन्य पदाधिकारी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा लिए गए निर्णय का स्वागत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button