राज्य सरकार के 03 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपद में मनाया जा रहा है जन सेवा सप्ताह, समस्त विकासखंडों में लगाए जा रहे बहुउद्देशीय शिविर

Ramesh Kuriyal
3 Min Read

उत्तरकाशी: राज्य सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में सुशासन सप्ताह के अंतर्गत आज विकासखंड डुंडा में बहुद्देशीय शिविर और चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया गया। जिसमें विभागों द्वारा लाभार्थियों को योजना राशि के चेक ओर आवश्यक सामग्री वितरित की गई।

विकासखंड डुंडा के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधायक गंगोत्री सुरेश चौहान ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा राज्य सरकार ने 3 साल में अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक जन-कल्याणकारी योजना का लाभ दिलाने के एजेंडे पर काम किया है उन्होंने गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र में किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने जन कल्याण के लिये कई महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू की हैं।

उत्तराखंड सरकार द्वारा बनाए गए नकल विरोधी कानून से आज जनपद में सरकारी नौकरियों की तैयारी करने वाले छात्रों के सपने साकार हो रहे हैं। राज्य सरकार द्वारा मातृशक्ति को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बिना ब्याज के 5 लाख का ऋण दिया जा रहा है। तथा जनता के हित में अनेक जनकल्याण के कानून जैसे समान नागरिक संहिता, सरकारी नौकरियों में उत्तराखण्ड आंदोलनकारियों को 10 प्रतिशत आरक्षण, सख्त भू–कानून आदि कानूनों को पारित किया है। आज जनपद में राज्य सरकार द्वारा हेली सेवा का भी विस्तार किया जा रहा है। तथा राज्य के निवासियों कि आजीविका ओर रोजगार बढ़ाने के लिए भी राज्य सरकार द्वारा शीतकालीन यात्रा को शुरू किया है।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष नागेन्द्र चौहान ने राज्य सरकार के द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का आम जनमानस से लाभ उठाने की अपील की। क्षेत्र पंचायत प्रशासक डुंडा शैलेंद्र कोहली तथा भटवाड़ी क्षेत्र पंचायत प्रशासक विनीता रावत ने उत्तराखंड सरकार की 3 साल की उपलब्धियां गिनाई।
कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा अनेक कार्यक्रम तथा सूचना विभाग के सांस्कृतिक दल द्वारा भी भव्य कार्यक्रम किए गए।

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी एसएल सेमवाल, उपजिलाधिकारी डुंडा देवानंद शर्मा, परियोजना निदेशक अजय सिंह , खंड विकास अधिकारी दिनेश चंद जोशी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रताप राणा, भाजपा जिला संयोजक जगमोहन रावत, लोकेन्द्र बिष्ट, गंगोत्री मंदिर समिति के रावल हरीश सेमवाल सहित अनेक ग्राम पंचायत प्रशासक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment