Ad image

छात्र-छात्राओं ने एक दिवसीय आपदा सम्बन्धी जनजागरूकता प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

जिलाधिकारी महोदय, उत्तरकाशी के निर्देशानुसार जनपद उत्तरकाशी के विभिन्न विद्यालयों के लिए प्रस्तावित एक दिवसीय आपदा सम्बन्धी जनजागरूकता, मॉक अभ्यास, प्राथमिक चिकित्सा उपचार,खोज एवं बचाव प्रशिक्षण के दृष्टिगत दिनांक 20/10/2023 को विकास खण्ड भटवाडी के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उत्तरौ में जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण(DDMA), उत्तरकाशी के तत्वाधान मे मास्टर ट्रेनर DDMA, उत्तरकाशी के नेतृत्व तथा एस.डी.आर.एफ. उजेली,अग्निशमन उत्तरकाशी एवं क्यू.आर.टी.आपदा, के सहयोग से आपदा सम्बन्धी जन जागरूकता सम्बन्धित प्रशिक्षण एवं कहीं महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई।

प्रशिक्षण में विद्यालय के 20 छात्र-छात्राओं/कर्मियों द्वारा प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री रामनाथ सिंह परमार द्वारा भी छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि आपदा के समय सभी को स्वयंसेवक के रूप में निस्वार्थ भाव से कार्य करने की बात कही गई।

Share This Article
Leave a Comment