रामचन्द्र उनियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय उत्तरकाशी के बी0एड0 विभाग में योग सप्ताह कार्यक्रम का समापन

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

रामचन्द्र उनियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय उत्तरकाशी के बी0एड0 विभाग में योग सप्ताह कार्यक्रम का दिनांक 16.10.2023 से दिनाँक 20/10/23 तक आयोजन किया गया आज दिनांक 20.10.2023 को योग सप्ताह का विधिवत् समापन किया गया!

यह योग सप्ताह बी0एड0 विभाग के शारीरिक शिक्षा के प्राध्यापक व योगाचार्य डॉ0 दीपक भण्डारी जी के कुशल निर्देशन में संचालित किया गया, जिसमें उनके द्वारा प्रशिक्षुओं को सप्ताह भर प्रतिदिन विभिन्न प्रकार के योगाभ्यास करवाए गए जिसमें विभिन्न आसान ,प्राणायाम ,मुद्रा, बंध व ध्यान एवं योग के महत्व के बारे में विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया।
योग सप्ताह के समापन कार्यक्रम के अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो0 सविता गैरौला जी के द्वारा योग की प्रासंगिकता एवं इसके प्रचार-प्रसार पर सारगर्भित व्याख्यान प्रस्तुत किया गया!

इस कार्यक्रम में बी0एड0 विभागाध्यक्ष डॉ.दिनेश कुमार सिंह जी एवं प्रशिक्षुओं द्वारा योग विषय पर विचार प्रस्तुत किए गए और योग सप्ताह के अपने अनुभव साझा किए!इस अवसर पर डॉ.पंकज पंत, डॉ.चंद्रमोहन कोटनाला , डॉ.हरीश यादव , डॉ.सुषमा व श्रीमती पूनम नेगी आदि उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment