Ad image

प्रतापनगर तिराहा अब प्रतापनगर शिव तिराहे के नाम से प्रसिद्द हाेगा

Ramesh Kuriyal
2 Min Read

लंबगांव: प्रतापनगर तिराहा अब प्रतापनगर शिव तिराहे के नाम से प्रसिद्द हाेगा यह बात ब्लाक प्रमुख प्रदीप रमाेला ने पंचायत पुरूषकार मद से पर्यटन विकास हेतु 4.95 की लागत से निर्मित प्रतापनगर तिराहे के साैन्दर्यकरण एंव शिव परिवार मूर्ति का अनावरण करते हुये कही रविवार काे प्रतापनगर तिराहे पर आेणेश्वर महादेव की अगुवाई मे विधिवत पूजा अर्चना के पश्चात आयाेजित शिव परिवार मूर्ति का अनावरण एंव पर्यटन विकास के तहत प्रतापनगर तिराहा साैन्दर्यकरण कार्य का लाेकार्पण करते हुए प्रमुख रमाेला ने कहा कि पर्यटन किसी भी क्षेञ की रीढ की हड्डी हाेती है जिसका उस क्षेञ की अर्थव्यवस्था काे जीवित रखने मे महत्वपूर्ण याेगदान हाेता है आैर प्रतापनगर तिराहा भी पर्यटन की दृ्ष्टि से टिहरी एंव उत्तरकाशी दाेनाें जनपदाें की सीमाआें काे जाेडने वाला मुख्य तिराहा है जिसे पर्यटक स्थल के रूप मे विकसित किया जायेगा

साथ ही कहा किपंचायत सशक्तीकरण पुरूषकार की धनराशि काे क्षेञ के महत्वपूर्ण विकास कार्य किये जा रहे हैं जिन्हे युग युगान्तराें तक याद किया जाता रहेगा इस अवसर पर राज्य आंदाेलनकारी देवी सिह पंवार ने ब्लाक प्रमुख रमाेला द्वारा क्षेञ मे किये जा रहे विकास कार्याें की जमकर तारीफ की आैर कहा कि जनप्रतिनिधि विकास का आईना हाेते हैं इसलिए जनप्रतिनिधियाें काे जनहित से जुडे विकास कार्याें काे प्राथमिकता देनी चाहिए इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी विजय प्रकाश चमाेली, क्षेञ पंचायत सदस्य पुरूषाेत्तम पंवार, आेणेश्वर महादेव के आैतारिया पदम सिह राणा, आेणेश्वर महादेव मंदिर समिति के अध्यक्ष द्वारिका प्रसाद भट्ट, प्रधान राहुल राणा,युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष कपिल जाेशी ,क्षेञ पंचायत सदस्य आरती कलूडा, संजय रावत, कपिल जाेशी, संदीप कलूडा, माेर सिह पंवार, महावीर पंवार, राजपाल पंवार, जसपाल नवाल, इंद्र सिह पंवार, प्रेम सिह बगियाल, आदि लाेग माैजूद थे

Share This Article
Leave a Comment