Ad image

बीएससी.में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों का प्राचार्य ने किया स्वागत

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

चकराता। श्री गुलाब सिंह राजकीय महाविद्यालय चकराता देहरादून में बी.एस-सी.प्रथम वर्ष के पहले बैच के विद्यार्थियों का प्राचार्य प्रो.के.एल.तलवाड़ ने स्वागत किया।

प्राचार्य ने बताया कि नवम्बर 2004 में स्थापना के समय ही महाविद्यालय के लिए कला एवं विज्ञान संकाय स्वीकृत हुए थे, किंतु अपना भवन न होने के कारण विज्ञान संकाय की कक्षाएं प्रारंभ नहीं हो पाई थीं।अब महाविद्यालय का विज्ञान संकाय का तीन मंजिला भव्य भवन बन कर तैयार है।

बी.एस-सी. प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए पुस्तकों, फर्नीचर, प्रयोगशाला, उपकरण एवं प्रसाधन की समुचित व्यवस्था है।सत्र के प्रथम दिन बी.एस-सी. प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों संगीता, अर्चना, महक,उदय वर्मा व राज वर्मा का प्राचार्य द्वारा उन्हें वार्षिक पत्रिका, परिचय पत्र एवं पेन आदि भेंट कर स्वागत किया गया।इस मौके पर रसायन विज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसर डा.जितेंद्र दिवाकर एवं विज्ञान संकाय के प्रवेश संयोजक डा.संजीव शर्मा आदि मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment