Ad image

जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा प्रति जागरूकता को लेकर कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Ramesh Kuriyal
2 Min Read

देहरादून | दून एकता शक्ति ट्रस्ट द्वारा आज अपने सपने संस्था सुभाषनगर देहरादून स्थित स्थल पर संस्था के जरूरतमंद बच्चों के बीच आकर बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूकता एवं जीवन मे उसके महत्त्व हेतु कार्यक्रम आयोजित किया । इस दौरान कार्यक्रम के अतिथियों ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए उपस्थित लोगों को आयोजन की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में बच्चों ने एक एक करके किस तरह शिक्षा के पथ पर अग्रसित हो रहे है उसको लेकर अपने अंदाज में शानदार प्रस्तुतिया दिए | कार्यक्रम में दून एकता शक्ति ट्रस्ट के संस्थापक सैम छेत्री ने कहा कि समाज के हर वर्ग ऐसे जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा के प्रति गोद जरूर ले जिससे ऐसे बच्चे भी अपने सपने को पूरा कर सके |


उन्होंने कहा शिक्षा से दूर ऐसे जरूरतमंद बच्चों के अंदर जोश और नई ऊर्जा का संचार होना जरूरी है |
आयोजित कार्यक्रम में इंडियन ह्यूमन राइट्स के युवा वर्ग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अवि छाबड़ा एवं मंडल अध्यक्ष विवेक सिंह द्वारा अपने सपने संस्था के संस्थापक अरुण कुमार यादव , दून एकता शक्ति ट्रस्ट के संस्थापक सैम छेत्री, ट्रस्ट की उपाध्यक्ष बीना छेत्री एवं माया छेत्री, उर्मिला छेत्री, नरेंद्र कुमार, मन्नत छेत्री को सम्मानित किया |
कार्यक्रम के अंत मे अपने सपने संस्था के संस्थापक अरुण कुमार यादव ने सभी अतिथियों का आभार अभिनंदन प्रकट किये | इस अवसर पर दून एकता शक्ति ट्रस्ट के संस्थापक सैम छेत्री, उपाध्यक्ष बीना छेत्री, अपने सपने संस्था के संस्थापक अरुण कुमार यादव, इंडियन ह्यूमन राइट्स के युवा वर्ग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अवि छाबड़ा एवं मंडल अध्यक्ष विवेक सिंह, माया छेत्री, उर्मिला छेत्री, नरेंद्र कुमार, मन्नत छेत्री संस्था के बच्चे आदि लोग उपस्थित थे |

Share This Article
Leave a Comment