प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल: कुमाऊँ एवं गढ़वाल की दो जिला कार्यकारिणियों की घोषणा


प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष नवीन चंद्र वर्मा ने संगठन के द्वारा पूर्व में घोषित जिला इकाइयों का अतिरिक्त दो जिलो के पदाधिकारियों (जिलाध्यक्ष एवं जिला महामन्त्री) घोषणा संगठन के प्रदेश महामंत्री प्रकाश मिश्रा जी एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल जी की संस्तुति पर की है जिनमें कुमांऊ मंडल के चम्पावत जिले में सतीश चन्द्र जोशी (जिलाध्यक्ष) एवं कमलेश राय (जिला महामंत्री) तथा गढ़वाल मंडल के टिहरी गढ़वाल जिले में सुरेन्द्र सिंह कंडारी -जिलाध्यक्ष एवं कर्म सिंह तोपवाल-जिला महामंत्री मनोनीत कर घोषित किए गये हैं।
उपरोक्त जिला कार्यकारिणियों के मनोनयन पर प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा, प्रदेश महामंत्री प्रकाश चंद्र मिश्रा व प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने कहा कि हमारे संगठन में जिला कार्यकारिणियों की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण है अपने जिले की नगर इकाइयों को एक सूत्र में बंधे रखते हुए प्रदेश इकाई के साथ सामंजस्य स्थापित करना और व्यापार मंडल की हर गतिविधियों को अपने जिले में लागू कराना होता है।
उन्होंने, सभी मनोनीत जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्रियों को बधाई देते हुए कहा था कि ये पदाधिकारीगण अपने अपने क्षेत्रों में व्यापारिक समस्याओं के साथ साथ संगठन में समन्वय स्थापित करने व संगठन को गतिशील बनाने के लिए हर संभव प्रयास करते रहेंगे एवम् सभी मनोनीत पदाधिकारी संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों, सहयोगियों, जिलों तथा नगर के पदाधिकारियों के साथ संवाद बनाने में सेतु की भांति कार्य करते रहेंगे और व्यापार मंडल को सशक्त बनाने व व्यापारियों के उत्थान के लिए संगठन के प्रदेश कार्यालय को सभी कार्य गतिविधियों के बारे में सूचित करते रहेंगे।
प्रदेश के वरिष्ठतम् पदाधिकारियों माननीय बाबूलाल गुप्ता, अनिल गोयल, एन सी तिवारी एवम् सुभाष कोहली, ओम प्रकाश अरोड़ा एवं समस्त पदाधिकारियों द्वारा नव मनोनीत जिला कार्यकारिणियों के पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।