Ad image

21वीं सदी के स्वप्नदृष्टा थे राजीव गांधी जी : राकेश राणा

Ramesh Kuriyal
2 Min Read

नई टिहरी। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न एवं सूचना क्रांति के महानायक स्वर्गीय राजीव गांधी जी की जयंती जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय, नई टिहरी में सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई। कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस महासचिव राकेश राणा ने कहा कि महज 40 वर्ष की आयु में प्रधानमंत्री बने राजीव गांधी जी ने अपने कार्यकाल में भारत को आधुनिक, तकनीकी और युवा राष्ट्र बनाने की मजबूत नींव रखी। सूचना प्रौद्योगिकी, दूरसंचार, शिक्षा, विज्ञान और तकनीक को बढ़ावा देने के साथ उन्होंने युवाओं को लोकतंत्र की मुख्यधारा से जोड़ने का ऐतिहासिक कार्य किया।

पूर्व राज्य मंत्री सैयद मुसरफ़ अली ने कहा कि पंचायती राज को मजबूत करने और गांवों तक लोकतंत्र पहुंचाने की दिशा में राजीव गांधी जी के प्रयास महत्वपूर्ण रहे। कहा कि 18 वर्ष की आयु में मतदान का अधिकार युवाओं को देने का निर्णय भारतीय लोकतंत्र में ऐतिहासिक कदम था।

महिला कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आशा रावत और नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष सीमा कृषाली ने राजीव गांधी जी के विज्ञान, तकनीक, शिक्षा, पर्यावरण और आर्थिक क्षेत्र में किए गए प्रयासों को याद किया।

बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष ममता उनियाल प्रधान लक्ष्मी रावत ने कहा कि आज का डिजिटल और तकनीकी भारत राजीव गांधी जी की दूरदृष्टि की प्रासंगिकता को दर्शाता है। उनका सपना था कि भारत 21वीं सदी में ज्ञान, विज्ञान और तकनीक के बल पर विश्व में अग्रणी बने।

कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस के महासचिव राकेश राणा, पूर्व राज्य मंत्री सैयद मुसरफ़ अली, महिला कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आशा रावत, ममता उनियाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सीमा कृषाली, प्रधान लक्ष्मी रावत, शहर कांग्रेस के महासचिव गब्बर सिंह रावत, वीरेंदर दत्त,संतोष आर्या, ब्लॉक अध्यक्ष रमेश गुनसोला, विनीता भट्ट, रीना बिजलवान, अनीता शाह, गंगा देवी, मीना पुंडीर ,सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment