Ad image

सीएम की प्रेरणा से, डीएम बने निर्बल, असहायों, दिव्यांगों की उम्मीद

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

नौकरी को भटक रही कम्प्यूटर स्पेशलिस्ट दिव्यांग गुरिंदर को मिली जिला प्र्रशासन की विनम्र मदद, कम्प्यूटर प्रोग्रामर की की मिली नौकरी

देहरादून: तीन दिनों के भीतर नौकरी के लिए भटक रही पढी लिखी बीसीए डिग्रीधारी दिव्यांग महिला गरिंदर ने डीएम से अपनी व्यथा सुनाते हुए बताया कि वे कई संस्थानों में नौकरी के लिए साक्षात्कार दे चुकी हैं किन्तु सबकुछ ठीक होने के उपरान्त भी उनकी शारीरिक कमजोरी/दिव्यंगता को देखते हुए उसे नौकरी नही मिल पा रही हैं जबकि कम्प्यूटर ज्ञान सहित शिक्षा के अन्य क्षेत्र में पारंगत है जिस पर डीएम ने जिला प्रोबेशन अधिकारी, मिहिला कल्याण को निर्देशित किया था कि आवेदिका को योग्यता के अनुसार किसी भी तरह, किसी भी योजना के तहत् एक सप्ताह अन्तर्गत अवसर प्रदत्त कर योजित किया जाए। अब गुरिंदर को एक संस्था आसरा में डेटा प्रोग्रामर की नौकरी मिल गई है।

Share This Article
Leave a Comment