स्कूल बस पेड़ से टकराई, एक छात्र की मौत

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

विकासनगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाड़वाला के एक निजी शिक्षण संस्थान के बच्चों को लेकर जा रही बस अचानक पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य छात्र गंभीर घायल हो गया है। घायल छात्र का जीवनगढ़ के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है।

 

 

जानकारी के अनुसार, बाड़वाला स्थिति एक प्राईवेट स्कूल की बस सुबह डाकपत्थर से बच्चों को लेकर जा रही थी। जलालिया पीर के पास बस अचानक पीपल के पेड़ से टकरा गई। बस के पेड़ से टकराते ही बच्चों में कोहराम मच गया। दुर्घटना में स्कूल की 12 वर्षीय छात्रा श्रृष्टि की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि एक अन्य छात्र नितेश नेगी गंभीर रूप से घायल हो गया। कुछ छात्रों को हल्की चोटें आ रखी हैं।

 

 

Share This Article
Leave a Comment