उत्तराखंड के वरिष्ठ पत्रकार राकेश खंडूड़ी का निधन

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

देहरादून। अमर उजाला के राज्य ब्यूरो प्रमुख और वरिष्ठ पत्रकार राकेश खंडूड़ी का इलाज के दौरान निधन हो गया। वे अमर उजाला की देहरादून यूनिट में कार्यरत थे।

राकेश खंडूड़ी बीते कुछ समय से हृदय संबंधी बीमारी से जूझ रहे थे। उनका इलाज एम्स ऋषिकेश में चल रहा था। बुधवार को उनका ऑपरेशन हुआ था, जिसके बाद उनकी स्थिति लगातार बिगड़ती चली गई। देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली।

वरिष्ठ पत्रकार खंडूड़ी के निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, डीजी बंशीधर तिवारी सहित विभिन्न पत्रकारों, राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

राकेश खंडूड़ी ने हिमाचल प्रदेश में भी अमर उजाला के लिए सेवाएं दी थीं। पिछले कई वर्षों से वे देहरादून में सक्रिय रूप से पत्रकारिता कर रहे थे। मौसम की परवाह किए बिना वे प्रतिदिन डोईवाला से देहरादून कार्य के लिए आते थे। फेसबुक पर वे अक्सर माउथ ऑर्गन पर फिल्मी धुनें प्रस्तुत कर अपने मित्रों और परिचितों को आनंदित करते थे।

शालीन और सौम्य स्वभाव के राकेश खंडूड़ी के निधन से पत्रकारिता जगत में गहरा शोक व्याप्त है।

सार्थक प्रयास न्यूज़ पोर्टल परिवार ने भी वरिष्ठ पत्रकार राकेश खंडूड़ी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

Share This Article
Leave a Comment