उत्तराखंडराजनीति

NMOPS की जयपुर बैठक में हुए कई अहम फैसले

नवंबर/दिसंबर 2022 में होगी दक्षिण भारत में विशाल रैली व 2023 में होगी दिल्ली में महारैली।

देहरादून।  NMOPS की जयपुर बैठक में कई अहम फैसले लिये गये, अब नवंबर-दिसंबर 2022 में होगी दक्षिण भारत में विशाल रैली, यह जानकारी NMOPS के उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष जीतमणि पैन्यूली ने दी।
पैन्यूली ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष  विजय कुमार *बन्धु* की अध्यक्षता में राजस्थान टीम के द्वारा आयोजित NMOPS की राष्ट्रीय बैठक दो दिनों हुई। उसके बाद देश के पहले मुख्यमंत्री जिन्होंने अपने राज्य के कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल किया, जननायक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी को उनके आवास पर पूरी टीम के साथ साधुवाद, आभार व धन्यवाद दिया गया।

जयपुर में आयोजित इस बैठक में देश के कोने कोने से पदाधिकारी शामिल हुए और अनेक महत्त्वपूर्ण निर्णय लिए गए। राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय बंधु और राष्ट्रीय महासचिव स्थितप्रज्ञा के नेतृत्व में हुई बैठक में पंजाब से वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुखजीत सिंह, तेलंगाना से महा सचिव श्री कान्त, कोषाध्यक्ष नरेश गौड़, दिल्ली से अध्यक्ष मंजीत सिंह पटेल, महासचिव आकिल अख्तर, संयोजक शमसाद हुसैन, हरियाणा से अध्यक्ष विजेंद्र धारीवाल, महासचिव ऋषि नैन, हिमाचल से राष्ट्रीय सलाहकार नरेश ठाकुर, अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर , राष्ट्रीय सचिव भरत शर्मा, कर्नाटक से अध्यक्ष शांताराम तेजा, उत्तर प्रदेश से महासचिव नीरज पति त्रिपाठी, मीडिया सचिव डॉ0राजेश कुमार, मध्य प्रदेश से अध्यक्ष परमानंद देहरिया, महासचिव फारूक खान, जम्मू कश्मीर से अध्यक्ष अशरफ खान, वरिष्ट उपाध्यक्ष रफीक मलिक, कोषाध्यक्ष रमन शर्म, उपाध्यक्ष जै वशिष्ट, उड़ीसा से कनवीनेर विजय मल्ला, समन्वयक इफ्थेकार अहमद, उत्तराखंड से अध्यक्ष जीतमणि पैनुली, महासचिव मुकेश रतूड़ी, सोशल मीडिया सचिव मनोज अवस्थी, प्रांतीय कोषाध्यक्ष शांतनु शर्मा, चैयरमेन संघर्ष समिति जगमोहन सिंह रावत असम से वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिलीप सिंह आदि प्रतिनिधि के रूप में मौजूद रहे। रेल्वेज़ से अमरीक सिंह, डिफ़ेन्स से ए के मिश्रा भी उपस्थित थे।
कार्यक्रम की मेजबान टीम में राजस्थान अध्यक्ष कोजाराम सियाग, महासचिव जगदीश यादव के साथ कई क्रांतिकारी साथी मौजूद रहे।
राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कहा कि मानवीय फैसला था और सरकारी कर्मचारी को जीने का एक बड़ा आधार देता है उन्होने राज्यो सरकारों से और केंद्र सरकार के भी उन्होंने अपील की कि पुरानी पेंशन बहाल करें बहाल करें।
NMOPS के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार *बंन्धु* ने माननीय मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया और देश के 70लाख शिक्षकों कर्मचारियों की तरफ से उन्हें बधाई दी। साथ कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा। NMOPS के राष्ट्रीय महासचिव स्थितप्रज्ञा जी ने विस्तार पूर्वक संगठन की कार्रवाई और आगामी कार्यक्रमों की चर्चा की और संगठन द्वारा तय आगामी के कार्यक्रम बारे में बताया।
 बैठक के महत्वपूर्ण निर्णय इस प्रकार हैं…
1) 21 जून को योग दिवस पर एक देशव्यापी टि्वटर अभियान चलाकर पुरानी पेंशन बहाली की अपील सरकारों से की जाएगी।
2) संपूर्ण भारत के 5 जोनों के अनुसार सभी जोन के मुख्य जोन प्रभारी, नियुक्त व प्रभारी सह प्रभारी तय किए गए।
3) NMOPS के वर्ष 2022 के कार्यक्रमों के लिए कैलेंडर तैयार किया गया।
4) NMOPS पूरे देश के प्रत्येक राज्य मे चिंतन शिविर का आयोजन कर संगठन को मजबूती करने का कार्य करेगा । सबसे पहला चिंतन शिविर 12 जून को भारत के सिरमौर जम्मू कश्मीर से शुरु होगा उसके बाद हरियाणा ,उत्तराखंड ,असम ,मध्य प्रदेश ,उड़ीसा के कार्यक्रम तय किए गए। जो क्रमशः जून, जुलाई अगस्त, सितम्बर, अक्तूबर, नवंबर, दिसम्बर में किए जाएंगे, आगे और भी राज्यो मे तय किये जायेगा।
5) 09 अगस्त भारत छोड़ो आंदोलन के दिन से देश भर मे एनपीएस निजीकरण भारत छोड़ो अभियान के तहत *जागरूकता अभियान* चलाया जाएगा इसमें प्रत्येक कार्यालय – कार्यालय संस्थान- संस्थान जाकर के शिक्षकों कर्मचारियों व अधिकारियों को जागरूक करके इस पेंशन मुहिम से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाएगा।
6) 01 अक्टूबर 2022 को पूरे देश के प्रत्येक जिला मुख्यालय पर वरिष्ठ जनों एवं पेंशनर लोगो का सम्मान किया जाएगा और उन्हें अपने आंदोलन में जोड़ा जाएगा
संगठन की मजबूती को दृष्टिगत रखते हुए दिसंबर में दक्षिण भारत में एक विशाल रैली का आयोजन होगा।
7) जनवरी 2023 में NMOPS राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद 2023 मे ही दिल्ली में एक बड़ी रैली का आयोजन किया जाएगा।
8) अटेवा उ० प्र० के मीडिया प्रभारी डॉ0 राजेश कुमार को NMOPS का स्पोक्स पर्सन, महामंत्री नीरजपति त्रिपाठी को राष्ट्रीय सचिव, मध्यप्रदेश के अध्यक्ष परमानंद देहरिया को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया।
9) रेलवे को मजबूत करने के लिए मुख्य प्रभारी रेलवे सुखजीत सिंह के नेतृत्व में तीन प्रभारियो अमरीक सिंह के साथ राजस्थान के सरोज मीना व गुजरात के आर मनोज को प्रभारी रेलवे बनाया गया।
10) रत्नेश कुमार व प्रमोद इस्टान को सोशल मीडिया टीम मे मनोनीत किया गया।
11) विभिन्न शिक्षकों कर्मचारियों के संगठनों के साथ आपसी तालमेल के लिए एनएमओपीएस समन्वय मंडल बनाया गया है जिसके प्रभारी नरेश ठाकुर एवं विक्रांत सिंह रहेंगे।
12) जन आन्दोलन जन सहयोग से चलता है इसीलिए इस बड़े अभियान के लिए सभी से प्रतिमाह ₹10 सहयोग की अपेक्षा की गयी जिससे पेंशन मिशन को सफलता पूर्वक चलाया जा सके।इससे सम्बधित प्रक्रिया बाद मे प्रेषित कर दी जायेगी
(13) ऑर्डिनेंस फैक्ट्री, पोस्टल व केवीएस के लिए अलग से समिति बनाई गई ।
(14)30 मई 2022 को तिलाडी शहीद दिवस पर उत्तराखंड प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य करने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं को सभी जिला मुख्यालयों पर NMOPS उत्तराखंड सम्मानित करेगा।
(15 ) 10 सितंबर को स्व श्री गोविन्द बल्लभ पंत जी की जयंती पर देहरादून में चिंतन शिविर आयोजित किया जाएगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button