स्पीकर ऋतु खंडूड़ी ने केंद्रीय मंत्री से की लालढांग चिल्लरखाल सड़क निर्माण की पैरवी

Ramesh Kuriyal
1 Min Read
नई दिल्ली। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से शिष्टाचार भेंट की विधानसभा अध्यक्ष ने केंद्रीय मंत्री के साथ राज्य से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की। विशेष तौर पर कोटद्वार विधानसभा के लालढांग चिल्लरखाल मोटर मार्ग के निर्माण को लेकर विस्तृत चर्चा की। केंद्रीय मंत्री ने भी विधानसभा अध्यक्ष को उत्तराखण्ड के विकास में हर सम्भव सहयोग के प्रति आश्वस्त किया। विधानसभा अध्यक्ष ने कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र में चिड़िया घर व रेस्क्यू सेंटर को बनाए जाने को लेकर भी बातचीत की। बता दें की गढ़वाल एवं कुमाऊं मंडलों को राज्य के भीतर सीधे आपस में जोड़ने वाली कंडी रोड (रामनगर-कालागढ़- चिल्लरखाल- लालढांग) के लालढांग चिल्लरखाल हिस्से का निर्माण कार्य सुप्रीम कोर्ट की सेंट्रल इंपावर्ड कमेटी (सीईसी) की रिपोर्ट के बाद ही शुरू होना है, जिसको लेकर विधानसभा अध्यक्ष विभिन्न स्तरों पर इस मोटर मार्ग के निर्माण कार्य के लिए प्रयासरत है।
Share This Article
Leave a Comment