Ad image

मित्तल चेरिटीज मुंबई के जातीय कोष से कर्णप्रयाग के विद्यार्थियों को मिलेगी नकद छात्रवृत्ति : प्रो.तलवाड़

Ramesh Kuriyal
2 Min Read

कर्णप्रयाग (चमोली)। डा.शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग की अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी अग्रवाल जातीय कोष मुंबई द्वारा छात्र शिक्षा सहायता धनराशि हेतु एक विशेष बैठक आयोजित की गई।

बैठक में ऑनलाइन माध्यम से जुड़े मित्तल महिला महाविद्यालय सरदारशहर की प्रबंधन समिति के सदस्य प्रो. के. एल. तलवाड़ ने अपने संबोधन में कहा कि अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी अग्रवाल जातीय कोष द्वारा कर्णप्रयाग महाविद्यालय के जरूरतमंद विद्यार्थियों को गतवर्ष से छात्रवृत्ति हेतु धनराशि उपलब्ध करवाई जा रही है। वर्तमान सत्र में यह धनराशि तीस हजार रूपए से साठ हजार रुपए की जा रही है,जिससे 30 विद्यार्थियों को दो-दो हजार रुपए की छात्रवृत्ति दी जायेगी।

मित्तल ट्रस्ट द्वारा सदैव जनहित के कार्यों के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने में अग्रीणीय रहा है।महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. वी. एन.खाली ने अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी अग्रवाल जातीय कोष मुंबई का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि यह छात्रवृत्ति महाविद्यालय के निर्धन छात्र-छात्राओं की आर्थिक सहायता हेतु उपयोगी सिद्ध होगी साथ ही यह आश्वासन दिया कि यह छात्रवृत्ति जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को ही प्रदान की जाएगी l बैठक का संचालन करते हुए समिति के संयोजक डा. एम. एल. शर्मा ने कहा कि मित्तल ट्रस्ट के श्रीमती कमला देवी गौरीदत्त मित्तल महिला महाविद्यालय सरदार शहर चुरू राजस्थान और कर्णप्रयाग महाविद्यालय के मध्य अनेक शैक्षणिक कार्यक्रमों में समन्वय बना रहता है। इससे दोनों महाविद्यालयों में शैक्षणिक वातावरण को बढ़ावा मिलता है।बैठक में समिति के सदस्य डा. हिना नौटियाल, डा.स्वाति सुंदरियाल, डा.कीर्तिराम डंगवाल, डा. सुशील चंद्र सती उपस्थित रहे l

Share This Article
Leave a Comment