ट्रॉली हवा में लटकी किशोर उपाध्याय भी फंसे

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

टिहरी जिले के सुरकंडा देवी मंदिर से बड़ी खबर आई है। सुरकंडा देवी ट्रॉली बीच हवा में फंस गई है। इसमें टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय सहित कई श्रद्धालु कई देर से फंसे हुए हैं। हालांकि, अभी तक कोई हताहत की घटना सामने नहीं आई है लेकिन काफी देर से न सिर्फ विधायक किशोर उपाध्याय बल्कि तमाम पर्यटक भी ट्रॉली में फंसे हुए हैं। आपको बता दें कि टिहरी विधानसभा सीट से विधायक किशोर उपाध्याय भी सुरकंडा देवी माता के दर्शन करने गए थे इसी दौरान रोपवे में कुछ खामियां आने की वजह से विधायक, हवा में लटके ट्रॉली में फंस गए।

Share This Article
Leave a Comment