पिछले साल लंफी नामक बीमारी ने कई पशुओं की जान ली थी इसलिए पशु विभाग द्वारा पूर्व में ही इसके बचाव हेतु टीकाकरण किया जा रहा है, इसी क्रम में भटवाड़ी ब्लॉक के रैथल नटीण, बांद्राणी, गोरशाली, जखोल, जोंकाणी गांवों में सघन टीकाकरण किया गया जिसमें 1700 पशुओं पर LSD के टीके व अब तक 900 बकरियों पर PPR के टीके लग चुके हैं और अभी लगाए जा रहे हैं। टीकाकरण में क्षेत्रीय प्रसार अधिकारी बलवंत बिष्ट, पशु धन प्रसार अधिकारी रीना रमोला, जगमोहन सिंह पशु धन सहायक तथा पशु सखी सुनीता रावत मौजूद रहे।
भटवाड़ी ब्लॉक में लग रहे हैं पशुओं और बकरियों पर टीके।

Leave a Comment Leave a Comment
Stay Connected
- Advertisement -


