चमोली के विकास खंड नारायण्डबगड़ के सुदूर्वर्ती क्षेत्र कोठली में सेवा इंटरनेशनल की सेवा आरोग्यम परियोजना के अंतर्गत विडोल केयर के सहयोग से एक वहु विशेषज्ञता स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया l शिविर में 115 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया l शिविर में डा० विपुल, डॉo दिव्या , डाo दीपक, डाo बिपिन द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया l
स्वास्थ्य शिविर मे 65 रक्त चाप जाँच,39 मधुमेह जाँच,27रक्त अल्पता जाँच, बी एम आई परीक्षण, गर्भवती महिलाओं की जाँच भी स्वास्थ्य शिविर मे की गयी /
स्वास्थ्य शिविर मे सेवा इंटरनेशनल के जिला प्रबंधक प्रदीप नेगी ने बताया कि स्वास्थ्य शिविरों की इस श्रृंखला में आगामी ,25 मार्च को नंदानगर घाट में इन स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
स्वास्थ्य शिविर में शिविर समन्वयक राहुल रावत, क्षेत्रीय समन्वयक संजय बुटोला ,फार्मासिस्ट आयुष रावत , पैथोलॉजी रिंकी पंवार आकस्मिक चिकित्सा टेक्नीशियन मंजू, दिव्या, आशीष रावत, जसवंत नेगी, सुरेंद्र कुलदीप कंडेरी आदि ने सहयोग किया


