जिस दिन भाजपा का असली चेहरा जनमानस के सामने आएगा भाजपा का पतन शुरू होगा: राकेश राणा

Ramesh Kuriyal
2 Min Read

भारतीय जनता पार्टी के ट्विटर हैंडल से कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी किए जाने पर कांग्रेस जनों ने जिला मुख्यालय टिहरी के बोराडी साइ चौक पर भाजपा का पुतला दहन किया

पुतला दहन कार्यक्रम के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा और प्रदेश कांग्रेस के सचिव मुसरफ़ अली ने कहा कि देश की आम चुनाव नजदीक आते ही भाजपा के लोग अनर्गल बयान बाजी करना शुरू कर दे रहे हैं क्योंकि भाजपा के पास विकास का और जनहित का कोई मुद्दा नहीं है इसलिए जनमानस का ध्यान भटकने के लिए भाजपा इस तरह की बयान बाजी करती है जिसकी हम केड़े शब्दों में निंदा करते हैं।

शहर कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पवार हुआ देवेंद्र नौटियाल ने कहा कि जिस दिन भारतीय जनता पार्टी की सच्चाई देश की आम जनता के सामने आएगी भाजपा का उसी दिन पतन होना शुरू हो जाएगा क्योंकि भाजपा के पास विकास का कोई रोड मैप नहीं है ।

महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष आशा रावत व ममता उनियाल ने कहा कि चुनाव के समय महिलाओं से झूठे वादे करके भाजपा सरकार में आई लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं हुआ आज महंगाई सातवे आसमान पर है भाजपा का अपना खजाना खूब भर रहा है लेकिन लोग दर-दर के ठोकरे खा रहे हैं।

उपरोक्त कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष। आशा रावत, ममता उनियाल मीना शाह ,शहर कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पवार, पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र नौटियाल ,प्रदेश सचिव सैयद मुसरफ़ अली, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मानसिंह रौतेला, विजयपाल सिंह रावत, आनंद सिंह मंदरवाल, वरिष्ठ नेता निहाल सिंह नेगी ,लखबीर सिंह चौहान ,बलवीर कोहली, नवीन सेमवाल,गब्बर सिंह रावत ,वीजेद्र सिंह रावत, नफीस खान, शैलेंद्रकांत, संतोष आर्या ,प्रदीप रावत वीरेंद्र दत्त, अनूप उनियाल दिनेश पवार अनीश खान मनोज शाहिद बड़ी संख्या में कांग्रेस में उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment