Ad image

कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने किया सरस मेले में प्रतिभाग

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने सोमवार को सरस मेले के आठवें दिन सांस्कृतिक संध्या में प्रतिभाग किया। कैबिनेट मंत्री ने अन्य गणमान्यों के साथ मेले में स्थापित विभिन्न स्टालों का निरीक्षण कर उत्पादों एवं बिक्री की जानकारी ली। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले कलाकारों द्वारा म. मंत्री जी के साथ ग्रुप फोटो खिंचवाई गई।

इस मौके पर सीडीओ वरुणा अग्रवाल, पीडी डीआरडीए पी.एस. चौहान, डीडीओ मो. असलम, ईई लघु सिंचाई बृजेश गुप्ता, बीडीओ नरेंद्रनगर श्रुति वत्स सहित अन्य अधिकारी,जनप्रतिनिधि, मीडिया, स्कूली बच्चे एवं दर्शक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन महेश गुसाईं द्वारा किया गया।

Share This Article
Leave a Comment