सड़क किनारे रखे सीवर पाइप से टकराई कार, डॉक्टर की गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

हल्द्वानी के पीलीकोठी रोड स्थित पंचशील कॉलोनी फेज-2 के सामने एक बड़ा हादसा हो गया। सड़क के दोनों ओर लापरवाही से रखे गए सीवर पाइपलाइन से टकराकर UK04R 4176 नंबर की कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

बताया जा रहा है कि कार शहर के एक डॉक्टर चला रहे थे। यह घटना देर रात करीब 12 बजे की है। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली। लोगों का कहना है कि सड़क किनारे इस तरह पाइपलाइन रखना गंभीर लापरवाही है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

स्थानीय निवासियों ने संबंधित कंपनी से तुरंत पाइप हटाने और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

Share This Article
Leave a Comment