Ad image

सरकारी जमीन पर बना रहा था दुकान, पीले पंजे ने तोडी

Ramesh Kuriyal
1 Min Read
देहरादून। जनपद में  अवैध अतिक्रमण एवं खनन पर प्रभावी रोक लगाने हेतु जिलाधिकारी  सोनिका द्वारा दिए गए दिशा निर्देश के अनुपालन में आज उपजिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुमार ने विकासनगर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर में पेट्रोल पंप के पास एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से सरकारी भूमि पर कब्जा कर दुकान का निर्माण किया जाने पाया गया। सरकारी नाले को जेसीबी द्वारा काटकर समतल किये जाने तथा  मौके पर कार्रवाई करते हुए कार्य कर रहे एक जेसीबी को जब्त कर थाना सहसपुर के सुपुर्द कर दिया गया।
उपजिलाधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण एवं खनन पर सघन अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ग्राम लक्ष्मीपुर में अवैध अतिक्रमण  करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध एमडीडीए द्वारा नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण की कार्रवाई की जा रही है।
Share This Article
Leave a Comment