बेरोजगार युवाओं पर हुए लाठी चार्ज की हो उच्च स्तरीय समयबद्ध * जॉच* भाजपा सरकार का पुतला दहन

Ramesh Kuriyal
2 Min Read

देहरादून । विगत दिन देहरादून में प्रदेश भर से आए युवा बेरोजगारों ने जब अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया, तो निरंकुश सरकार ने इन भाई बहनों पर लाठियां भांजी, इसमें कई बेरोजगार युवा घायल है, और कई युवाओ को गम्भीर चोट आई है।
इस पुरे घटनाक्रम की उच्च स्तरीय जॉच हो, देहरादून की जिलाधिकारी और आला पुलिस अधिकारियो की संदिग्ध भूमिका की भी जांच हो, और पुलिस के जो भी अधिकारी इस लाठी चार्ज में संलिप्त है,उन्हे तत्काल बरखास्त किया जाय , घायलों का इलाज सरकार हायर सेंटर में करवाए।


जिला अध्यक्ष राकेश राणा और पूर्व जिला अध्यक्ष शान्ति प्रसाद भट्ट ने बेरोजगारों पर सरकार के इसारे पर बर्बरता पूर्ण हुए लाठी चार्ज की कड़ी निन्दा करते हुऐ कहा कि प्रदेश में विधि के शासन की भावना नही रही, भाजपा सरकार में जंगलराज हो गया है, लगातार पेपर लीक से बेरोजगार युवा हैरान परेशान है, और सरकार के मंत्री संतरी मौज मस्ती में है।
पूर्व ब्लॉक प्रमुख विजय गुंसोला और पूर्व पालिका अध्यक्ष विक्रम सिंह पवार ने सरकार के इस कृत्य की निंदा करते हुऐ कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही हो, बेरोजगारों को तभी समझ जाना चाहिए था, जब चुनावों में भाजपा नेता टिमरू की लाठी की हनक दिखा रहे थे
महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष दर्शनी रावत ने कहा कि भाजपा की जब जब सरकार बनती है, इनका गुस्सा बेरिजगार भाई बहनों पर उतरता है, यह घटना देवभूमि को शर्मसार करती है।
चम्बा ब्लॉक अध्यक्ष साब सिंह सजवान और शहर अध्यक्ष शक्ति जोशी ने लाठी चार्ज की घटना को अलोकतांत्रिक बताते हुए, सरकार की निंदा की है।
सभी कांग्रेसजनो ने नई टिहरी (बौराडी) भाजपा सरकार का पुतला दहन किया।
भाजपा सरकार के खिलाफ इस आक्रोश कार्यक्रम में राकेश राणा, शान्ति प्रसाद भट्ट, विजय गुंसोला, विक्रम सिंह पवार, साब सिंह सजवान, श्रीमती दर्शनी रावत, शक्ति जोशी, नवीन सेमवाल, बलवीर कोहली आदि उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment