सामाजिक क्षेत्र के साथ ही संस्थाओं के द्वारा बेहतरीन कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया

Ramesh Kuriyal
2 Min Read

गांधी जयन्ती और लाल बहादुर शास्त्री जयन्ती पर मित्रा फाउंडेशन एण्ड सोसाईटी (रजिo) के कार्यालय गांधी रोड़ स्थित सामाजिक संस्था द्वारा मुख्य अतिथि 1008 महन्त कृष्णागिरी के हाथों कई सामाजिक क्षेत्र के साथ ही अपनी अपनी संस्थाओं के द्वारा बेहतरीन कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता अशोक वर्मा व अध्यक्षता प्रमुख कथा वाचक सुभाष जोशी द्वारा किया गया। कार्यक्रम की सयोंजक ऋतु मित्रा ने कहा कि संस्था गरीब कन्याओं की शादी करना और लोगो की शिक्षा के क्षेत्र व विभिन्न क्षेत्रों में मदद करना संस्था का मूल उद्देश्य है।

अशोक वर्मा ने सभी सम्मानित होने वाले विभूतियों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुये कहा कि सभी सम्मानित सदस्य आगे भी भविष्य में और बेहतरीन कार्य करेंगे और समाज अच्छा संदेश देने का कार्य करेंगे।

मुख्य अतिथि के रूप में टप्केश्वर महादेव के महन्त श्री 1008 महन्त कृष्णागिरी ने सम्मानित कर मन्त्रों उच्चारण करते हुये कहा कि गुरु द्रोणाचार्य की नगरी दून में संस्था द्वारा इस प्रकार से विभिन्न समाज के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने वाले लोगो सम्मान प्रदान कर समाज में एक अच्छा संदेश देने का कार्य किया। महन्त जी द्वारा संस्था की सयोंजक ऋतु मित्रा व वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता अशोक वर्मा की प्रसंशा करते हुये बधाई दी कि आप लोग हमेशा समाज के लियॆ समर्पण भाव से तैयार रहते है।

Share This Article
Leave a Comment