Ad image

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर याद किए शहीद

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

उत्तरकाशी। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी कर्मचारी संघ की ओर से राज्य के आंदोलनकारी शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया गया।

इस अवसर पर शहीदों के सपनों के राज्य के निर्माण का संकल्प दोहराया गया। राज्य आंदोलनकारी संगठन के अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह पडियार, सचिव केशर सजवान, कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह पडियार, महेंद्र सिंह पडियार, गिरवीर सिंह सजवान, वीर सिंह पडियार, हरदेव सिंह रावत, वृन्दावन सिंह, गोविन्द सिंह, प्यार सिंह चौहान आदि आंदोलनकारी सदस्यों द्वारा इस समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अजय रावत, अध्यक्ष मिनिस्ट्रियाल कर्मचारी संगठन, विशिष्ट अतिथि जय प्रकाश बिजल्वाण, अध्यक्ष पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन, मनोज पैन्यूली आदि कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment