उत्तराखंड

राम चन्द्र उनियाल राजकीय महाविद्यालय उत्तरकाशी में मनाई गई गांधी एवं शास्त्री जयंती

उत्तरकाशी : पी जी कॉलेज उत्तरकाशी के मुख्य परिसर में नमामि गंगे, एन एस एस,तथा एन सी सी द्वारा स्वच्छता पखवाड़े के तहत 1 अक्टूबर को भारत सरकार के निर्देशानुसार स्वच्छता अभियान चलाया। गांधीजी एवं शास्त्री जी की जयंती के शुभवसर पर महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य प्रो वसंतिका कश्यप ने दोनो महानायकों के फोटो पर माल्यार्पण किया तथा पुष्पांजलि अर्पित की। साथ ही सभी प्राध्यापकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। तत्पश्चात प्रदीप बिष्ट जी द्वारा रामधुन के साथ भजन गाए गए।

भजन के बाद सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन किया गया जिसमे प्रो डी डी पैन्यूली ने सभी धर्मों का सार प्रस्तुत किया। डा दिवाकर बौद्ध ने बौद्ध धर्म का दर्शन समझाया। डॉ अंजना रावत ने श्रद्धांजलि देते हुए एक देशभक्ति गीत का गायन किया। डॉ वचन लाल ने भी दोनो महानायकों पर अपने विचार व्यक्त किए। डॉ एम पी एस राणा ने भी दोनो महानायकों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। lछात्रों ने भी अनेकों प्रस्तुतियां दी। छात्र आयुष कोटनाला, सुधांशु भट्ट, सोनिका पोखरियाल आदि ने भाषण ,गीत एवं नृत्य के माध्यम से अपने विचार व्यक्त किए। एन सी सी के छात्रों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता अभियान का संदेश दिया। एन एस एस,एन सी सी,रोवर रेजर के छात्रों ने समूह नृत्य प्रस्तुत किया। नमामि गंगे के तत्वाधान में इन सभी छात्रों को पुरुस्कृत भी किया गया।

प्रभारी प्राचार्य प्रो वसंतिका कश्यप ने भी सभी छात्रों को गांधी एवं शास्त्री जयंती की बधाई देते हुए कहा कि आज हम सभी को दोनो महानायकों के जीवन से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। कार्यक्रम का सफल संचालन नमामि गंगे के नोडल डॉ एम पी एस परमार द्वारा किया गया।इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉ आकाश चंद्र , डॉ जयलक्ष्मी रावत, नमामि गंगे की संयोजिका डॉ मधु बहुगुणा,डॉ अरविंद रावत, डॉ अनामिका, डॉ दीपिका, डॉ ऋचा बधानी, डॉ शिक्षा, डॉ प्रीति आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button