ट्रैक्ट पलटा, मां- बेटी लापता

Ramesh Kuriyal
2 Min Read

बाजपुर। कोसी नदी को ट्रैक्टर से पार करने के दौरान ट्रैक्टर पर सवार सभी लोग पानी के तेज बहाव में बह गए । चार लोगों ने तो किसी तरह से तैर कर अपनी जान बचा ली, लेकिन इस घटना में मां-बेटी लापता बताई जाती है। घटना की सूचना के बाद पुलिस प्रशासन एवं एसडीआरएफ लापता लोगों को खोजने में लगी है।
पहाड़ों पर हो रही लगातार बारिश के चलते कोसी नदी उफान पर है। मंगलवार को पहाड़ों पर हुई भारी बरसात के चलते हैं बाजपुर स्थित कोसी नदी के तेज बहाव के बीच लोगों को नदी पार करा रहा ट्रैक्टर पानी के तेज बहाव में बह गया जिसमें सवार छह लोग नदी में बह गए जहां चार लोग तैरकर बाहर निकल गए जबकि मां और सात वर्षीय बेटी नदी के बहाव में लापता हो गई।

बताया जा रहा है कि सीतापुर कालोनी निवासी मंगल सिंह, उस की धर्मपत्नि मुन्नी देवी तथा सात वर्षीय पुत्री सिमरन कोसी पार ग्राम गुलजारपुर में खेतीहर मजदूर थे। मजदूरी करने के दौरान मुन्नी देवी ने अपने पति मंगल सिंह से घर जाने की जिद की तो वह उसे लेकर कोसी नदी तक पैदल आ गया और वहां कोसी पार जाने के लिये किराये पर ले जाने वाले एक ट्रैक्टर पर बैठ गये। इसी बीच एक महिला और पुरुष सवारी भी ट्रैक्टर पर बैठ गयी। ट्रैक्टर चालक ने जैसे ही नदी के बीच में ट्रैक्टर को डाला तभी अचानक कोसी नदी में तेज बहाव आ गया और वाहन असंतुलित हो कर पलट गया।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment