बजरंग सेतु पर 24-25 मार्च को आवाजाही बंद, लोड टेस्टिंग के चलते लिया गया फैसला

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

ऋषिकेश। लक्ष्मणझूला क्षेत्र में नवनिर्मित बजरंग सेतु पर 24 और 25 मार्च को आम लोगों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी। यह निर्णय सेतु को आम जनता के लिए खोलने से पहले उसकी भार क्षमता (लोड टेस्टिंग) की जांच के लिए लिया गया है।

लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) नरेंद्रनगर के अधिशासी अभियंता प्रवीण कर्णवाल ने बताया कि सेतु की मजबूती और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दोनों दिनों में परीक्षण कार्य किया जाएगा। इस दौरान किसी भी प्रकार की आवाजाही की अनुमति नहीं होगी।

प्रशासन ने पर्यटकों और स्थानीय निवासियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों में वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और सहयोग बनाए रखें। परीक्षण पूरा होने के बाद ही सेतु को आम जनता के लिए खोला जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment