Ad image

इस दिन दिया जाएगा क्रेता एवं विक्रेताओं को जैम पोर्टल के सम्बन्ध में प्रशिक्षण

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

जिलाधिकारी कार्यालय देहरादून से अवगत कराया है कि राज्य के समस्त सरकारी विभागों/ सार्वजनिक उद्यमों/निगमो/ स्थानीय निकायों /स्वायत्तशासी संस्थाओं से सम्बन्धित कार्मिकों (के्रता) एवं विक्रेताओं को जैम पोर्टल के सम्बन्ध में प्रशिक्षण प्रदान किये जाने हेतु राज्य के समस्त जनपदों में साप्ताहिक समय सारणी के अनुसार प्रशिक्षण कार्यशालाओं का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है।

जनपद देहरादून में समय सारणी के अनुसार 04 सितम्बर .2023 को कार्मिकों (क्रेता) एवं विकेताओं की प्रशिक्षण प्रयोगशाला नगर निगम देहरादून के प्रेक्षागृह (टाउन हाल में आयोजित की जायेगी। 04 सितम्बर 2023 को आहरण वितरण अधिकारियों हेतु प्रातः 10ः30 बजे से अपरान्ह 01ः30 बजे तक, तथा विक्रेताओं के लिए अपरान्ह 2ः30 बजे से 4ः30 बजे तक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जनपद के समस्त विभागों के आहरण वितरण अधिकारियों को प्रशिक्षण में प्रतिभाग करने का अनुरोध किया गया।

Share This Article
Leave a Comment