Ad image

टिहरी विधानसभा की 11 और सैकड़ों को स्वीकृति, विधायक किशोर उपाध्याय ने जताया आभार…

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

टिहरी विधानसभा की 15 सड़कों के अलावा 11 और सड़कों की स्वीकृति मिलने पर विधायक किशोर उपाध्याय ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी जी व लो.नि.वि. के मन्त्री सतपाल महाराज का आभार व्यक्त किया है।

विधायक किशोर उपाध्याय ने कहा है कि सड़कें आज जीवन रेखाओं की मानिन्द हैं और विकास की रक्त वाहिनियाँ हैं। उपाध्याय ने मुख्यमन्त्री व लोक निर्माण मन्त्री का टिहरी विधान सभा की जनता की और से आभार प्रकट करते हुए कहा है कि हाल ही में टिहरी विधानसभा की कुल 26 सड़कों व एक पुल की स्वीकृति मिली है।

उपाध्याय ने कहा कि टिहरी विधान सभा में लगभग 680 कि. मी. सड़कों की माँग है और वे टिहरी विधान सभा की महान जनता से विनम्र निवेदन करते हैं कि वे अगले चुनाव से पहले पूरे विधान सभा क्षेत्र को सड़कों से सेवित कर देंगे। 2002-2007 के दौरान प्रदेश में सबसे अधिक सड़कों की स्वीकृति व निर्माण टिहरी विधान सभा में हुआ। उपाध्याय ने कहा कि उस दौरान टिहरी ही नहीं आस-पास के विधान सभा क्षेत्रों के लिये भी उन्होंने सड़कें स्वीकृत करवाई थीं।

Share This Article
Leave a Comment