Ad image

सामाजिक कार्यकर्ता गैरसैंण के पत्रकार जोध सिंह रावत को श्रद्धांजलि

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने गैरसैंण के पत्रकार शिक्षा, सामाजिक क्षेत्र व उत्तराखंड में महिला सशक्तिकरण में अग्रणी भूमिका निभाने वाले जोध सिंह रावत जी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पी सी तिवारी ने कहा कि जाेध सिंह रावत एक साधारण सामाजिक बदलाव के लिए समर्पित व्यक्ति थे और तमाम जन आंदोलनों में हम लोगों का सतत सहयोग करते थे। उपपा अध्यक्ष ने कहा कि रावत जी ने सदा सतत गठन कर हर क्षेत्र में उल्लेखनीय भूमिका निभाई। एक पत्रकार के रूप में उन्होंने गैरसैंण राजधानी आंदोलन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे हमेशा राज्य की अवधारणा को साकार करने के लिए चिंतित रहते थे। उपपा ने उन्हें हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके निधन से उपपा ने अपना एक सहयोगी खो दिया है जिसकी क्षति अपूर्णीय है।

Share This Article
Leave a Comment