उतरकाशी महाविद्यालय के दो छात्र निकले हैं समुद्र से हिमालय की ओर साईकिल से, 

Ramesh Kuriyal
2 Min Read
उतरकाशी| जैसा कि हम सब को विदित है कि पदम् भूषण डाॅ अनिल प्रकाश जोशी जी के सानिध्य एवं मार्गदर्शन में  02 अक्टूबर 2022 से एक साइकिल संदेश यात्रा देश की अर्थिक राजधानी मुंबई “राज भवन” से देश की पर्यावरणीय राजधानी देहरादून के लिए निकल गाई है यात्रा का नेतृत्व  मुम्बई से देहरादून तक स्वयं पदम् भूषण डाॅ अनिल प्रकाश जोशी जी साईकिल चला के करेगे, यात्रा का  उदेश्य आर्थिक समृधि के साथ पर्यावरणीय समृधि को बनाये रखने हेतु जन साधारण के साथ विशिष्ट जनों व सामाजिक सरोकारों से जुड़े क्षेत्र के लोगों के साथ तमाम उधोग,सिनेमा और  उन लोगों से अपील करेंगे जो प्रकृति से जीवन जीने के लिए हवा,पानी, अन्न का उपयोग करते आये हैं इस यात्रा में डाक्टर अनिल प्रकाश जोशी जी के साथ सह यात्री के रूप में महाविद्यालय के पूर्व छात्र विजयेश्वर प्रसाद उर्फ “अनिल डंगवाल”  श्रुति रावत M.sc.प्रथम वर्ष एवं महामहिम राज्यपाल उतराखण्ड द्वारा पुरस्कृत मशरूम गर्ल दीपिका कान्तुरा हैं, ये बहुत हर्ष का विषय है कि जनपद उत्तरकाशी से तीन सदस्य समुंद्र से हिमालय की ओर साईकिल यात्रा कर जन साधारण को आर्थिक प्रगति के साथ ही पर्यावरणीय प्रगति हेतु प्रेरित कर रहे हैं, देश भर में इस यात्रा को समर्थन मिल रहा है|
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment