केंद्रिय मंत्री प्रलाह्द जोशी ने दिया जीत का मंत्र।

Ramesh Kuriyal
2 Min Read

देहरादून। भाजपा कार्यलय में केंद्रिय मंत्री प्रलाह्द जोशी ने भाजपा के संगठन के साथ चुनाव की रणनीति पर विचार विमर्श किया कहा कि कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए इस समय चुनाव मुख्य रूप से डिजिटल आधार पर लड़ा जायेगा एसे में भाजपा के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को इस कार्य में माहिर होना चाहिए पार्टी की नीति-रीति एवं केंद्र तथा प्रदेश सरकार की उपलब्धिओं को आम जनता तक पहुंचाना होगा।
बलबीर रोड स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यलय में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी एवं प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के सानिध्य में हुई मैराथन बैठक में बूथ स्तर तक पार्टी की मजबूती का आकलन किया गया कहा गया कि मैरा बूथ सबसे मजबूत के मंत्र को आत्मसात करते हुए आम जनता तक पार्टी की पैठ बनानी होगी। हर मतदाता को बूथ तक पहुंचकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित करना होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भाजपा की प्रदेश सरकार ने महिलाओं युवाओं और बैरोजगारों के हित में जो फैसले लिए उसे मतदाताओं तक पहुंचाना होगा। प्रदेश अध्यक्ष कौशिक ने कहा कि भाजपा सांगठनिक रूप से काम करती है हमारे पास लगभग हर परिवार से कार्यकर्ता है, एसे में भाजपा की जीत निशचित है बावजूद इसके हमें कहीं भी ढील नहीं देनी होगी। भाजपा के कई पर्व विधायकों, पूर्व एवं वर्तमान जिला अध्यक्षों ने भी इस मौके पर विचार व्यक्त किये उन्होंने नेतृत्व को आश्वस्त किया कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता जीत के लिए जीतोड़ महनत करेगा इस मौके पर उत्तरकाशी से पूर्व जिला अध्यक्ष बुद्धि सिंह पंवार, सत्य सिंह राणा एवं रामसुंदर नौटियाल, टिहरी से पूर्व जिला अध्यक्ष विनोद सुयाल, संजय नेगी एवं वर्तमान जिला अध्यक्ष विनोद रतूड़ी आदि मौजूद थे।

Share This Article
Leave a Comment