Ad image

उत्तराखंड क्रांति दल ने 11 और प्रत्याशियों की सूची करी जारी।

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

उत्तराखंड क्रांति दल के प्रत्याशियों की तीसरी सूची आज शनिवार को जारी कर दी है। उक्रांद ने तीसरी सूची में 11 विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशी घोषित किए हैं। अभी तक पार्टी कुल 50 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी है।

हल्द्वानी में यूकेडी केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने प्रेसवार्ता करके विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी की, जिसमें 11 नाम जारी किए गए हैं। जिसमें थराली में सीपीएम और लालकुआं में सीपीआई को समर्थन दिया है।

यह प्रत्याशी किए घोषित: बदरीनाथ से ब्रजमोहन सिंह, कर्णप्रयाग से बलवंत सिंह नेगी ,रुद्रप्रयाग से मोहित डिमरी, धर्मपुर से किरन रावत कश्यप, पौड़ी से पूनम सिंह टम्टा, हरिद्वार ग्रामीण से उपेंद्र, धारचूला से रमेश थलाल, पिथौरागढ़ से चंद्रशेखर कापड़ी, डीडीहाट से गोविंद सिंह, बागेश्वर (अनुसूचित जाति) से गोपाल बनवासी, कालाढुंगी से मोहन कांडपाल।

Share This Article
Leave a Comment