Ad image

रोती बिलखती मां के चेहरे पर उत्तराखण्ड पुलिस ने लौटाई मुस्कान

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

रुद्रप्रयाग : शनिवार देर साम को गौरीकुण्ड बाजार में ड्यूटी पर तैनात उत्तराखंड पुलिस के जवान आरक्षी अर्जुन सिंह व आरक्षी विनोद गुसाईं को प्रयागराज, उत्तर प्रदेश निवासी दम्पत्ति ने सूचना दी कि उनका 14 वर्षीय पुत्र जो कि श्री केदारनाथ यात्रा से वापस आते हुए गौरीकुण्ड से लगभग 3 किलोमीटर पीछे बिछड़ गया है, काफी तलाश करने पर भी नहीं मिल रहा है, जिस कारण उसकी मां का रो रो कर बुरा हाल हो गया था।

पुलिस के जवानों ने परिजनों से बालक का फोटो व अन्य जानकारी प्राप्त कर आस-पास तलाश किया गया तथा गौरीकुण्ड से लगभग 1 किलोमीटर आगे भीड़ में एक लड़का बैठा हुआ मिला। जिसे सकुशल घोड़ा पड़ाव चेक पोस्ट पर लाकर उसकी मां के सुपुर्द किया गया। अपने बेटे को सकुशल पाकर बालक की मां के खुशी के ऑंसू छलक पड़े। परिजनों ने उत्तराखण्ड पुलिस की कार्यशैली व तत्परता की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त कर अपने गन्तव्य के लिये प्रस्थान किया गया।

Share This Article
Leave a Comment