Ad image

हिमालय बचाओ दिवस अभियान पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

Ramesh Kuriyal
1 Min Read

हिमालय बचाओ दिवस अभियान के अवसर पर राजकीय इंटर कॉलेज कण्डारी- नौगांव, जनपद- उत्तरकाशी में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रम की शुरुआत में कु. मासूम नौटियाल ने सभी को हिमालय शपथ दिलवाई। छात्र ध्रुव नौटियाल ने हिमालय- दिवस के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत पानी से हाथ धोने के उचित तरीकों एवं स्वच्छता पर पोस्टर प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया।

हिमालय बचाओ दिवस के कार्यक्रम संयोजक सुरक्षा रावत ने जलवायु परिवर्तन एवं हिमालय में हो रहे लगातार बदलाव को रेखांकित करते हुए सभी को जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कंडारी गांव के मूल निवासी एवं मुंबई के व्यवसायी सुभाष गौड़ ने हिमालय दिवस पर अपनी बात रखते हुए, इसी विद्यालय में अध्ययन के दौरान अपने बचपन के रोचक संस्मरण सुनाए।

प्रभारी प्रधानाचार्य रमेश लाल एवं कार्यक्रम संचालक अनिल बहुगुणा ने उक्त अभियान के बारे में बताते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर दीवान नेगी, रमेश लाल, इंदर सिंह नेगी, नितेश चौहान, अनीता जोशी, राजेश, फौजदार सिंह, श्रीप्रकाश नौटियाल, अनिल बहुगुणा, प्रकाश भण्डारी, बिशंबर नौटियाल, सुरक्षा रावत, अश्विनी पंवार, आकांशा कैंतुरा, देव सिंह रांगड़ एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment