चलते वाहन से उतरने के दौरान महिला सड़क पर गिरी, मौत

Ramesh Kuriyal
2 Min Read

घनसाली। चलते वाहन से उतरने के दौरान छतियारा गांव निवासी एक महिला सड़क पर गिर गयी जिससे उसे गंभीर चोट पहुंची, महिला को तुरंत समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर पहुंचाया गया जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर है।

टिहरी जनपद के घनसाली-बूढ़ाकेदार मोटरमार्ग पर दर्दनाक हादसा हो गया। जहां बासर पट्टी के कर्णगांव (बेलसु) निवासी पूलमा देवी पत्नी कमल सिंह 32 वर्ष अपने दैनिक कार्यों के लिए अन्य महिलाओं के साथ सुबह काम पर गई थी, जो कि घर वापसी के समय सिलतरा मोड़ से एक पिकअप पर सभी महिलाएं पीछे डाले पर बैठकर आ रही थी। अपने गांव छतियारा पहुंचने पर महिलाओं ने पिकअप ड्राइवर को रोकने को कहा लेकिन युटिलिटी ड्राइवर ने उनकी एक ना सुनी। जब मुलमा देवी ने उतरने का प्रयास किया तो पिकअप से सड़क अब कभी नहीं आयेगी।

पर गिर गई और शरीर से काफी खून बह गया। वहीं स्थानीय लोगों की मदद से महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर ले जाया गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और पूलमा देवी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

वहीं ग्रामीणों का कहना है कि पुलमा देवी स्थानीय ग्रामीणों के साथ जंगल में लकड़ी लेने गई थी।

वहीं साथी महिलाओं ने बताया कि पुलमा देवी का एक पांच साल का बेटा भी है जो स्कूल जा रखा था, जिसके लिए पुलमा ने घर जाकर खाना भी बनाना था लेकिन उस पांच साल के मासूम को कहा पता कि मेरी मां

वहीं ग्रामीणों का कहना है कि पिकअप गाड़ी नंबर UK14CA 7778 है जो कि बूढ़ाकेदार से चमियाला के लिए आ रही थी जिसके चालक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।

Share This Article
Leave a Comment