Ad image

मेरा बूथ-सबसे मजबूत के तहत मिलकर कार्य करें

Ramesh Kuriyal
2 Min Read

नई टिहरी। भाजपा चंबा मंडल शहर की बूथ समिति सत्यापन अभियान में पालिका क्षेत्र के पांच बूथों का सत्यापन किया गया गया। कहा कि मेरा बूथ-सबसे मजबूत के तहत मिलकर कार्य करें। इस मौके पर कई लोगों ने भाजपा की सदस्यता भी ली।

शुक्रवार को चंबा में आयोजित बूथ सत्यापन में टिहरी विधायक धन सिंह नेगी ने प्रतिभाग करते हुए कहा कि पार्टी का लक्ष्य प्रत्येक बूथ पर कम से कम 51 फीसदी वोट हासिल करने का लक्ष्य है। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को मजबूती से काम करना चाहिए। मंडल अध्यक्ष धर्म सिंह रावत की मौजूदगी में विधायक ने रिटायर्ड प्रवक्ता रूद्रमणी कोठियाल, पूर्व सैनिक महावीर प्रसाद सकलानी, चंडी प्रसाद बिजल्वाण, संगीता देवी, चेतना सेमवाल, ममता नेगी आदि को भाजपा की सदस्यता ली।
कहा कि टिहरी विधानसभा में साढ़े चार साल के कार्यकाल में हर गांव को सड़क, बिजली, पानी से जोड़ा गया है। टिहरी झील, चंबा-धनोल्टी को पर्यटन का हव बनाने का काम किया जा रहा है। इस अवसर पर पर अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष संजय नेगी, महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष अनीता कोठारी, महामंत्री ललित सुयाल, अंकित सजवाण, मनोरमा नकोटी, शोभनी धनोला, सतेंद्र धनोला आदि उपस्थित मौजूद थे। वहीं जिला मुख्यालय के कुट्ठा गांव की प्रधान शांति रावत ने समर्थकों समेत भाजपा में आस्था व्यक्त करते हुए सदस्यता ग्रहण की। विधायक नेगी ने ग्राम प्रधान समेत अन्य ग्रामीणों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

Share This Article
Leave a Comment